सब्सक्राइब करें

UP: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को देख भीड़ बेकाबू, बैरिकेडिंग टूटने पर पुलिस ने किया बल प्रयोग; छह लोग घायल

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 17 Jun 2026 05:23 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के नगरा में भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह के कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। बैरिकेडिंग टूटने पर पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं कार्यक्रम स्थल से एक बाइक चोरी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Crowd out of control seeing Bhojpuri star Pawan Singh police force after barricades break six injured
भीड़ देख पुलिस के भी छूटे पसीने। - फोटो : संवाद

UP News: भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार पवन सिंह के मंच पर पहुंचते ही बीती रात नगरा-गड़वार मोड़ पर एक बर्थडे पार्टी के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हो गई। उत्साहित युवाओं ने मंच के करीब पहुंचने के लिए वीआईपी दीर्घा की बैरिकेडिंग तोड़ दी, जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। घटना में छह लोगों के घायल होने की सूचना है।





कार्यक्रम में पवन सिंह, अभिनेता रविकिशन और कई भोजपुरी अभिनेत्रियों की प्रस्तुति प्रस्तावित थी। शाम से ही बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर जुटने लगे थे। रात करीब 11 बजे जैसे ही पवन सिंह मंच पर पहुंचे, दर्शकों की भीड़ आगे बढ़ने लगी। 

एक बाइक भी चोरी

Crowd out of control seeing Bhojpuri star Pawan Singh police force after barricades break six injured
मंच पर सांसद रवि किशन और पवन सिंह। - फोटो : संवाद

पुलिस अधिकारी लगातार मंच से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे, लेकिन भीड़ पर इसका खास असर नहीं पड़ा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को पीछे हटाया। हंगामे के बीच पवन सिंह और रविकिशन ने करीब आधे घंटे में अपना कार्यक्रम समाप्त किया और रवाना हो गए। 

Crowd out of control seeing Bhojpuri star Pawan Singh police force after barricades break six injured
भगदड़ में घायल युवक। - फोटो : संवाद

इस दौरान इंदासों चौहान बस्ती निवासी 22 वर्षीय संजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा में कराया गया। अन्य कई लोगों को भी मामूली चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Crowd out of control seeing Bhojpuri star Pawan Singh police force after barricades break six injured
भीड़ पर लाठियां भांजती पुलिस। - फोटो : संवाद

वायरल वीडियो में कुछ युवक पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं उपद्रव के दौरान पंडाल में लगी करीब 150 कुर्सियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। आयोजकों ने घटना के लिए शरारती तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यक्रम आयोजक अनिल सिंह ने कहा कि कुछ अवांछनीय तत्व कार्यक्रम में व्यवधान उत्पन्न करने की नीयत से पहुंचे थे, जिनकी वजह से स्थिति बिगड़ी।

प्रशासन को नहीं था इतनी भीड़ का अंदाजा
कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगरा पुलिस के अलावा आसपास के थानों की अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई थी। इसके बावजूद भीड़ नियंत्रण में कठिनाई आई और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति ली गई थी। कुछ शरारती तत्वों ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंच के समीप पहुंचने का प्रयास किया, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

विज्ञापन
Crowd out of control seeing Bhojpuri star Pawan Singh police force after barricades break six injured
इसी भगदड़ में युवक हुआ घायल। - फोटो : संवाद

कार्यक्रम स्थल से बाइक चोरी
कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे ढेंकवारी निवासी भोला राम की बाइक भी चोरों ने उड़ा दी। बताया जाता है कि वह कार्यक्रम स्थल पर बाइक खड़ी कर प्रस्तुति देख रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed