{"_id":"6a2f08bbf56ddd19cc0f62b9","slug":"people-dragged-a-jcb-driver-down-after-he-demolished-a-wall-in-dalmandi-varanasi-news-c-20-vns1021-1429815-2026-06-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दालमंडी में बुलडोजर एक्शन: एक दीवार तोड़ने पर जेसीबी चालक को लोगों ने खींचकर उतारा, 13 भवनों को तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दालमंडी में बुलडोजर एक्शन: एक दीवार तोड़ने पर जेसीबी चालक को लोगों ने खींचकर उतारा, 13 भवनों को तोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:32 AM IST
सार
दालमंडी में एक भवन पर लिखे रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी समेत 13 भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान एक मकान की दीवार टूटने पर जेसीबी चालक को भीड़ ने खींचकर उतार लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
1 of 5
दालमंडी में कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पोकलेन और बुलडोजर के जरिये दालमंडी में रविवार को एक भवन पर लिखे रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी समेत 13 भवनों को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान एक मकान की दीवार टूटने पर जेसीबी चालक को भीड़ ने खींचकर उतार लिया। पुलिस ड्रोन और कैमरे की फुटेज खंगालकर इस घटना से जुड़े लोगों को चिह्नित कर रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
2 of 5
दालमंडी में कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में पुलिस, प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, वीडीए और नगर निगम ने संयुक्त अभियान चलाया। बगैर नक्शे के निर्माण कराने वाले आठ भवनों को वीडीए और पांच जर्जर भवनों को नगर निगम की ओर से जारी नोटिस के आधार पर तोड़ा गया। 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ड्रोन से निगरानी की गई। कार्रवाई के दौरान टीम ने एक मकान का ताला तोड़कर भवन खाली कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस मकान पर रिटायर्ड आईपीएस आफताब अहमद फारूकी का नाम लिखा था।
3 of 5
दालमंडी में कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि कुल 13 भवन तोड़े गए हैं। रिटायर्ड आईपीएस के भवन को तोड़े जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। यह अभियान क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दालमंडी में कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका उद्देश्य दालमंडी क्षेत्र में सुगम यातायात सुनिश्चित करना है। वीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की गई। पूर्व में भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया था। साथ ही कई भवन स्वामियों को भवन खाली करने के लिए भी पर्याप्त मौका दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
दालमंडी में कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
हाथ जोड़कर रोने लगी महिला, मांगा घर खाली करने के लिए समय
कार्रवाई के दौरान पोकलेन मशीन मकान को तोड़ने लगी तो एक महिला हाथ जोड़कर रोने लगी और कहा... हमें थोड़ा और समय दीजिए, हम घर खाली कर देंगे। हालांकि, महिला पुलिसकर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।