सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Somvati Amavasya 2026 Devotees at Ganga ghats and Kashi Vishwanath Dham women performed worship in varanasi

सोमवती अमावस्या: गंगा घाटों और काशी विश्वनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 09:50 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सोमवती अमावस्या पर सोमवार को घाटों पर स्नान और मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। सुबह से हर- हर महादेव की गूंज बनारस की गलियां में सुनाई देने लगी। 

Somvati Amavasya 2026 Devotees at Ganga ghats and Kashi Vishwanath Dham women performed worship in varanasi
गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी में सोमवती अमावस्या पर सोमवार को घाटों पर स्नान के साथ मंदिरों में दर्शन पूजन का सिलसिला सुबह से जारी है। दशाश्वमेध घाट, अस्सी घाट और पंचगंगा सहित विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। वहीं गंगा स्नान के बाद लोग बाबा विश्वनाथ धाम में दर्शन के लिए कतार में लग गए। इस दौरान हर- हर महादेव के जयघोष से श्रीकाशी विश्वनाथ कॉरिडोर गूंज उठा। 



ज्योतिषियों के मुताबिक, सोमवार को अमावस्या का दुर्लभ संयोग होने के कारण इस दिन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु काशी विश्वनाथ मंदिर और अन्य शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवती अमावस्या पर विशेष रूप से सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखा है। इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों के साथ पीपल के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed