{"_id":"6a2f8e9666d36ff50e02014a","slug":"re-neet-ug-2026-exam-papers-arrive-at-varanasi-airport-via-air-force-aircraft-exam-on-june-21-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Re-NEET UG 2026 Exam: वायु सेना के विमान से एयरपोर्ट पहुंचे नीट के पेपर, 21 जून को 42 केंद्रों पर होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Re-NEET UG 2026 Exam: वायु सेना के विमान से एयरपोर्ट पहुंचे नीट के पेपर, 21 जून को 42 केंद्रों पर होगी परीक्षा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:03 AM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में री-नीट 21 जून को होगा। इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। री-नीट को नकलविहीन बनाने के लिए सेना ने मोर्चा थाम लिया है। ऐसे में एयरफोर्स की निगरानी में पेपर सुरक्षित रखे गए हैं।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एनटीए की ओर से 21 जून को दोबारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) कराया जाएगा। इसके लिए 42 केंद्र बनाए जाएंगे। परीक्षा में 21,388 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सभी नोडल अधिकारियों को परीक्षा की गोपनीयता बरकरार रखते हुए इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से मना किया गया है। रविवार को वायु सेना के विमान से पेपर एयरपोर्ट पहुंचाए गए।
इसके बाद वायु सेना के अधिकारियों की निगरानी में उन्हीं के वाहनों से इन्हें सुरक्षित स्थान पर भिजवाया गया। जिले में री-नीट 21 जून को होगा। इसके लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 21,388 छात्र परीक्षा देंगे। इस परीक्षा को संपन्न कराने के लिए इस बार हर प्रकार की सावधानी बरती जा रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि रविवार को नीट के पेपर दोपहर में वायु सेना के विमान से एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों की निगरानी में पेपर को एयरपोर्ट पर सुरक्षित रखवाया गया। इसके बाद सेना के वाहन से ही इसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। री-नीट के लिए केंद्रीय विद्यालय एयर के प्रधानाचार्य प्रभुनाथ सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि री-नीट 21 जून को कराया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के पेपर सेना की ओर से पहुंचाए जाएंगे।