सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   DGP in Varanasi Police must strictly enforce no-touch policy at Kashi Vishwanath Temple and Ganga ghats

UP News: वाराणसी में बोले डीजीपी, काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों पर नो टच पॉलिसी का सख्ती से पालन करे पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 15 Jun 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन सभागार में जोन, रेंज और वाराणसी कमिश्नरेट के कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण व सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को छुए बगैर व्यवस्थाओं का पालन कराया जाए। 

DGP in Varanasi Police must strictly enforce no-touch policy at Kashi Vishwanath Temple and Ganga ghats
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जोन, रेंज, वाराणसी कमिश्नरेट की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा घाटों पर नो-टच पॉलिसी का सख्ती से पालन किया जाए। श्रद्धालुओं और पर्यटकों से पुलिस का व्यवहार संवेदनशील होना चाहिए। किसी को छुए बगैर ही व्यवस्थाओं का पालन कराया जाए। इससे पहले पुलिस महानिदेशक ने कमिश्नरेट पुलिस के नव-निर्मित गेस्ट हाउस, अत्याधुनिक जिम और क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन किया।



पुलिस महानिदेशक ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग समन्वय से काम करें ताकि आम जनता को राहत मिल सके। इसके लिए टीमों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही निगरानी बढ़ाई जाए। जहां ब्लैक स्पॉट हैं वहां के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने की जरूरत है। एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और बिजली निगम सहित अन्य विभागों से समन्वयक बनाकर ब्लैक स्पॉट खत्म किए जाएं। जो खामियां मिलें उसे तत्काल दूर कराएं। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लानी है ताकि किसी की मौत न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

DGP in Varanasi Police must strictly enforce no-touch policy at Kashi Vishwanath Temple and Ganga ghats
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखें
उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने, तकनीक-संचालित बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने की जरूरत है। थानों पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतकर्ताओं के प्रति संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखा जाए। उन्होंने थाना दिवस और तहसील दिवस को अधिक परिणामोन्मुख बनाने, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति के प्रभावी क्रियान्वयन और नए आपराधिक कानूनों के तहत समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण विवेचना करने के निर्देश दिए।
 
वाराणसी में 11 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर चिह्नित किए गए
पुलिस महानिदेशक ने यातायात व्यवस्था पर बताया कि प्रदेश के 20 जिलों में रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन योजना लागू की गई है। वाराणसी में 11 प्रमुख ट्रैफिक कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं जहां गूगल आधारित तकनीक से ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत प्रदेश में ट्रैफिक जाम वाले पॉईंटस में करीब 24 प्रतिशत और अधिकतम यात्रा समय में 17 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। पहले की अपेक्षा अब की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार है। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जीरो फैटीलिटी डिस्ट्रिक के तहत दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा उपाय लागू किए जा रहे हैं।

DGP in Varanasi Police must strictly enforce no-touch policy at Kashi Vishwanath Temple and Ganga ghats
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने की बैठक - फोटो : अमर उजाला

हरहुआ को नया थाना बनाने और गांवों में चौकीदार की व्यवस्था प्रभावी बनाने के सुझाव
पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने रविवार को जनप्रतिनिधियों से संवाद भी किया। साथ ही चाय पर चर्चा की और सुझाव भी लिए। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों के समन्वय को बेहतर बताया है। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे जो थाने हैं उन्हें शिफ्ट किया जाना चाहिए। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। पिंडरा से भाजपा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने सुझाव दिया कि बड़ागांव थाना का क्षेत्र बहुत बड़ा है। इसे दो भाग में बांटा जाए। हरहुआ को नया थाना बनाने की जरूरत है। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय ने कहा कि चौकीदार की व्यवस्था फिर से प्रभावी होनी चाहिए। थाना परिसर साफ-सुथरे होने चाहिए। सीज वाहनों संबंधित कवाड़ को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। कैंट से भाजपा विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य और भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने भी सुझाव दिए हैं।

विज्ञापन

शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी जल्द
कोडीन युक्त कफ सिरप के सरगना शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी पर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कि दुबई में छिपे शुभम जायसवाल के प्रत्यर्पण के लिए कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट से सभी कागजात निकलवाए गए हैं। कागजात केंद्रीय संस्थाओं के माध्यम से दुबई भिजवाए जा चुके हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

इसे भी पढ़ें; Varanasi Airport: भूजल बना बाधा, बदलनी पड़ी डिजाइन, एयरपोर्ट रनवे विस्तार में होगी देरी; 100 करोड़ बढ़ा खर्च

मोहल्ले में दबंगई दिखाने वाले भी कार्रवाई की जद में
पूर्वांचल में माफियाओं-अपराधियों के नए गैंग तैयार हो रहे हैं। मतलब माफिया राज मुक्त नहीं हुआ के सवाल पर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि बड़े शहरों से जिले और स्थानीय, मोहल्ले स्तर पर दबंगई दिखाले वाले या भय का माहौल बनाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। सोशल मीडिया पर डर, भ्रम और माहौल खराब करने वाले भी पुलिस की रडार पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed