सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rajghat bridge repair postponed permission not received from Railways in varanasi

Varanasi News: राजघाट पुल की मरम्मत टली, रेलवे से नहीं मिली अनुमति; दो दिन बाद काम शुरू होने की संभावना

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 15 Jun 2026 11:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: राजघाट पुल पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। रेलवे से अनुमति नहीं मिलने के कारण पीडब्ल्यूडी ने काम नहीं किया। उधर, दो दिन बाद मंगलवार से मरम्मत का कार्य शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। 

Rajghat bridge repair postponed permission not received from Railways in varanasi
राजघाट पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली-वाराणसी को जोड़ने वाले राजघाट पुल पर रविवार रात मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका। रेलवे की अनुमति नहीं मिलने के कारण पीडब्ल्यूडी ने काम नहीं किया। यातायात पुलिस ने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे के बीच डायवर्जन की पूरी योजना तैयार की थी। अंतिम समय में डायवर्जन रद्द कर दिया गया। यातायात पुलिस के अनुसार, दो दिन बाद मंगलवार से मरम्मत कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर से डायवर्जन मांगा गया है।


एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कार्य के लिए डायवर्जन की मांग की थी। अंतिम समय में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की ओर से अनुमति नहीं दी गई। लिहाजा, दो दिन बाद मरम्मत कार्य शुरू होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Re-NEET UG 2026 Exam: वायु सेना के विमान से एयरपोर्ट पहुंचे नीट के पेपर, 21 जून को 42 केंद्रों पर होगी परीक्षा
विज्ञापन


इस संबंध में पीडब्ल्यूडी और रेल अधिकारियों के बीच वार्ता हुई है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम बृजेश यादव ने बताया कि इस निर्माण कार्य से रेल यातायात प्रभावित हो रहा था। ऐसे में सुबह 3 बजे से 5 बजे तक ट्रेनों का ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन और काशी स्टेशन के बीच किसी तरह की रेल आवाजाही नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed