सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Four trains originating from Varanasi will remain cancelled from June 23 to June 30 due to track doubling work

यात्री कृपया ध्यान दें: वाराणसी से चलाई जाने वाली चार ट्रेनें 23 से 30 जून तक रहेंगी निरस्त, वजह जान लें

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 17 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: दोहरीकरण के कारण वाराणसी से चलाई जाने वाली चार ट्रेनों को 23 से 30 जून तक निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 10 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है।

Four trains originating from Varanasi will remain cancelled from June 23 to June 30 due to track doubling work
Train - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल स्थित गौरा-सुवंसा-बादशाहपुर-निभापुर-जंघई रेलखंड पर 27 किलोमीटर दोहरीकरण का काम कराया जा रहा है। इस कारण वाराणसी से चलाई जाने वाली चार ट्रेनों को 23 से 30 जून तक निरस्त कर दिया गया है। 



इसके अलावा 10 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया है उनमें बनारस से मां बेल्हा देवी धाम तक चलने वाली 55141 विशेष ट्रेन और मां बेल्हा देवी धाम से प्रतापगढ़ जंक्शन से बनारस तक चलने वाली 55142 विशेष ट्रेन शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गाजीपुर सिटी से प्रयागराज संगम तक चलने वाली ट्रेन नंबर 65117 और प्रयागराज संगम से गाजीपुर सिटी तक चलने वाली 65118 विशेष ट्रेन को 28 से 30 जून तक निरस्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed