{"_id":"6a318e098da6e1b6880fc98f","slug":"raised-voice-to-stop-gangas-erosion-ballia-news-c-190-1-svns1008-166443-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: गंगा की कटान रोकने के लिए उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: गंगा की कटान रोकने के लिए उठाई आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। सदर तहसील क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में गंगा नदी के कटान से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। कटान से गांव, राष्ट्रीय राजमार्ग-31 तथा ऐतिहासिक स्थलों पर मंडरा रहे खतरे को देखते हुए पूर्व मंत्री नारद राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर ठोकर एवं तटबंध की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने पत्रक में बताया कि गांव के निकट स्थित प्राचीन डाकबंगला, मां मंगला भवानी मंदिर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 गंगा कटान की जद में आने की आशंका से घिरे हुए हैं। वर्षों पूर्व कटान रोकने के उद्देश्य से लगभग चार किलोमीटर लंबा पत्थरों का बोल्डर तटबंध बनाया गया था, लेकिन यह कमजोर हो गया है। कई स्थानों पर तटबंध क्षतिग्रस्त होने से दोबारा कटान शुरू हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसात और संभावित बाढ़ से पहले क्षतिग्रस्त ठोकरों एवं तटबंधों की मरम्मत कर नए बोल्डर नहीं लगाए गए, तो गंगा की धारा में बदलाव से नुकसान हो सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में बाढ़ के दौरान एनएच-31 पर पानी चढ़ जाने से यातायात भी बाधित हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कटानरोधी कार्य शुरू कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई और जल्द ठोस पहल का आश्वासन दिया।