सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR lodged for forcibly taking away six sacks of wheat

Ballia News: जबरन छह बोरी गेहूं ले जाने पर एफआईआर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for forcibly taking away six sacks of wheat
विज्ञापन
बैरिया। घर में घुसकर छह बोरी गेहूं जबरन ले जाने, विरोध करने पर मारने- पीटने व जान से मारने की धमकी के मामले में न्यायालय के आदेश पर बैरिया पुलिस ने 4 आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक बैरिया विपिन सिंह ने बताया कि न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर भीम कुमार यादव निवासी गोंहिया टोला बैरिया ने आरोप लगाया था कि पड़ोसी विजय शंकर यादव, जयशंकर यादव, रामाशंकर यादव व पंकज कुमार यादव मेरे घर में घुस गए। छह बोरी गेहूं ठेले पर लादकर लेकर चले गए। विरोध करने पर गाली दी, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। न्यायालय ने इस प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश बैरिया पुलिस को दिया था। न्यायालय के आदेश पर चाराें आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed