सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   FIR registered against six in case of electricity theft and meter tampering

Ballia News: बिजली चोरी व मीटर में छेड़छाड़ के मामले में छह पर प्राथमिकी दर्ज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against six in case of electricity theft and meter tampering
विज्ञापन
बांसडीह/घोघा। विद्युत वितरण खंड बांसडीह ने बिजली चोरी और स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।
Trending Videos

अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि बिजली चोरी व मीटर में छेड़छाड़ के मामले में छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
कई उपभोक्ता पोस्ट पेड से प्रीपेड मीटर में बदलाव के बाद बकाया राशि जमा नहीं कर रहे हैं। मीटर बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे। 17 मार्च को हुई जांच के बाद शिवरामपट्टी की सुरजी देवी व खनिया देवी, पूरा केवरा की सबिता देवी, सारंगपुर की सुमन व उमरावती देवी तथा रघुवर नगर के रामरूप सिंह के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने प्रीपेड मीटर का बैलेंस हमेशा पॉजिटिव रखें। बैलेंस समाप्त होने पर सिस्टम स्वतः बिजली आपूर्ति बंद कर देता है। ऐसे में बाई पास कर बिजली जलाना गंभीर अपराध है। जिस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। उपभोक्ता समय से बिल का भुगतान करें और वैध तरीके से ही बिजली का उपयोग करें, अन्यथा जेल भी जाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed