बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Under Mission Shakti Phase-5.0, women were made aware about safety and respect.

Ballia News: मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान के प्रति किया जागरूक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Under Mission Shakti Phase-5.0, women were made aware about safety and respect.
सुखपुरा थाना परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर महिलाओं को जागरुक करती एसआई।संवाद
विज्ञापन
बलिया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत सोमवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीम ने गांवों, कस्बाें/ मोहल्लाें में जाकर छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया।
Trending Videos

डायल-1090, यूपी-112 एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया गया। चितबड़ागांव थाना परिसर में मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन अमरजीत सिंह ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नारी समाज की असली शक्ति है और उनके सम्मान व सुरक्षा के बिना स्वस्थ समाज की कल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित सुरक्षा योजनाओं और अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों और वार्डों में कैंप लगाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल महिमा पाल, उषा कुमारी सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहुएं और स्थानीय महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
सुखपुरा । थाना परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपनिरीक्षक मोनिका वर्मा ने सैकड़ों महिलाओं, शिक्षिकाओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपायों के साथ-साथ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे— 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर जयदीप यादव, राम-लखन सोनकर सहित महिला आरक्षी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed