सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after drowning in Tons River

Ballia News: टोंस नदी में डूबने से युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after drowning in Tons River
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नसीरपुर कला में 28 वर्षीय युवक की टोंस नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदीप खरवार (28) पुत्र शारदानंद खरवार निवासी नगरी थाना सुखपुरा जनपद बलिया मंगलवार को अपने बहनोई सोनू खरवार पुत्र विकास खरवार के घर नसीरपुर कला आया था।
Trending Videos

वह गांव के बाहर टोंस नदी के किनारे शौच के लिए गया था, जहां फिसलकर नदी में गिर गया और डूब गया। इसके बाद बहनोई सोनू खरवार नदी किनारे पहुंचे, जहां पानी में डूबे युवक की शर्ट दिखाई दी। ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया। बहनोई की ओर से इत्तेफाकिया तहरीर दी गई है। पुलिस की ओर से आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed