{"_id":"69d2a7601968fb4aaa0a9249","slug":"116-bigha-crops-of-39-farmers-burnt-due-to-fire-fire-broke-out-at-two-places-due-to-short-circuit-ballia-news-c-190-1-bal1001-161142-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आग से 39 किसानों की 116 बीघा फसल जली, शाॅर्ट सर्किट से दो जगह लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आग से 39 किसानों की 116 बीघा फसल जली, शाॅर्ट सर्किट से दो जगह लगी आग
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के नगहर गांव में लगी आग में जल रही गेहूं की खड़ी फसल।वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रसड़ा/रतसर/सिकंदरपुर/दुबहर। गर्मी का मौसम और तेज हवाओं ने किसानों के अरमानों पर आग बरसानी शुरू कर दी है। रसड़ा, रतसर, सिकंदरपुर और दुबहर क्षेत्र में बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी और अन्य कारणों से आग लगने से 39 किसानों की 116 बीघे इसमें 36 बीघे गेहूं की फसल और लगभग 80 बीघे अवशेष जल कर राख हो गए। रसड़ा क्षेत्र के नगहर एवं कुरेम गांव के शनिवार की देर रात 10.30 बजे बिजली के तार से निकली चिंगारी से 24 किसानों की 20 बीघा गेहूं की खड़ी फसल और लगभग 80 बीघे गेहूं के डंठल जल गए। दो घंटे तक तीन अग्निशमन की गाड़ियां और सैकड़ों ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कुरेम निवासी बबलू सिंह के खेत में हार्वेस्टर से काटे गए गेहूं की फसल में आग लग गई।
हवा और तेज धूप के कारण आग ने विकराल रूप धारण किया। देखते ही देखते आग ने कुरेम निवासी मुन्ना सिंह की तीन बीघा, रमेश सिंह की तीन बीघा काटकर रखी फसल जल गई।
बबलू सिंह, शेर सिंह, राकेश सिंह, अटल सिंह, हेमंत सिंह, पारस सिंह का गेहूं की कटाई कर छोड़ा गया फसल का अवशेष जल गया। आग नगहर गांव तक पहुंच गई। भरत सिंह और विनोद सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की 12 बीघा गेहूं की खड़ी फसल को भी आगोश में ले लिया।
उसके बाद शंभू सिंह, काशीनाथ सिंह, दुर्ग विजय सिंह, हिटलर सिंह, चंचल सिंह, मनोज सिंह, उदय सिंह, छोटेलाल सिंह, अरविंद सिंह के 30 बीघे खेत की फसल जलकर राख हो गई। संयोग ही था एक दिन पूर्व ही अधिकांश किसानों ने गेहूं कटाई कर ली थी। इस अगलगी में गेहूं के साथ मवेशियों के चारा का भी संकट गहरा गया है।
Trending Videos