सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   780 people treated at 81 health centers

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 780 लोगों का इलाज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
780 people treated at 81 health centers
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान ​न्यू पीएचसी बछईपुर पर मरीजों का उपचार करते डाॅ. आशीष चौहान।
विज्ञापन
बलिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इसमें 780 मरीजों का इलाज हुआ।
Trending Videos

मेला प्रभारी एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने कहा कि मौसम के बदलाव से गले में खरास, वायरल संक्रमण के अलावा सांस की परेशानी व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने इलाज करने के साथ दवा वितरण किया गया। नगरा।
पीएचसी पर डॉ. रामध्यान ने 40 मरीजों का इलाज कर दवाइयां उपलब्ध कराई गई। खांसी, बुखार के मरीज अधिक रहे। इस मौके पर होम्योपैथ के डॉ. अभिमन्यु यादव, प्रमोद पटेल, मुकेश सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। दुबहर की ग्रामसभा शिवपुर दियर नई बस्ती,अखार में स्थित न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेला में 34 मरीजों का पंजीकरण कर दवा वितरित किया गया। इस दौरान डॉक्टर आदित्य अंजल ने बताया कि इस समय मौसम परिवर्तन के कारण अधिकतर बुखार और पेट में गड़बड़ी के मरीज देखने को मिल रहे हैं। इंदरपुर में पीएचसी व न्यू पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में चार अस्पतालों पर आयुष चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू पीएचसी बछईपुर पर एलोपैथ चिकित्सक, प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 75 मरीजों का इलाज किया। प्रभारी ने बताया कि मेले में कफ व बीपी के मरीजों की संख्या अधिक रही।
शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी व बलवीर सिंह मौजूद रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. राजेश यादव, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर आयुष चिकित्सक डॉ. जीनत, न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर डाॅ. आनंद प्रकाश, न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed