बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Overbridge to be Built at Chhitauni Crossing at a Cost of 196 Crore Compensation Provided for Properties

UP: 196 करोड़ से छितौनी क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जद में आने वाली संपत्तियों का मिलेगा मुआवजा; जानें खास

संदीप सौरभ सिंह, अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 02 Apr 2026 05:30 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: पुल की कुल लंबाई 800 मीटर के आसपास होगी। ये क्रॉसिंग को दोनों ओर 400-400 मीटर का होगा। रसड़ा की तरफ ये उतर कर रसड़ा-बलिया मार्ग में मिल जाएगा। दूसरी तरफ नगरा की ओर उतरेगा। पुल की चौड़ाई में भी परिवर्तन किया गया है। इसकी जद में ज्यादा मकानों के आने से इसकी चौड़ाई फोरलेन से थोड़ी कम रखी जाएगी।

Overbridge to be Built at Chhitauni Crossing at a Cost of 196 Crore Compensation Provided for Properties
रसड़ा के छितौनी क्रॉसिंग के ऊपर बनेगा ओवरब्रिज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शासन ने गाजीपुर-तुर्तीपार स्टेट हाईवे (एसएच-108) पर रसड़ा के छितौनी क्रॉसिंग (समपार संख्या 15-टी स्पेशल) पर बनने वाले रेल ओवरब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी। इसके निर्माण पर शासन की ओर से लगभग 196 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इस छितौनी क्रॉसिंग से 24 घंटे में करीब 10 ट्रेनें गुजरती हैं। जिससे क्रॉसिंग बंद होने से जाम लगता है। ओवरब्रिज बनने से जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। यह जिले का दूसरा रेलवे ओवरब्रिज होगा।

Trending Videos


गाजीपुर-तुर्तीपार स्टेट हाईवे (एसएच-108) के किमी 40 के पास स्थित रसड़ा के छितौनी क्रॉसिंग पर अक्सर जाम लगता है। क्रॉसिंग से पहले बलिया-रसड़ा मार्ग फरलेन है। क्राॅसिंग के आगे 18 किमी के हिस्से को भी फोरलेन करने का काम चल रहा है। इसके बाद से ही क्रॉसिंग पर फोरलेन के रेल ओवरब्रिज बनाने की मांग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर सेतु निगम और रेलवे की कवायद चल रही थी। रेल ओवरब्रिज के लिए स्वीकृत परियोजना में मुख्य सेतु की लागत 52.30 करोड़ रखी गई है। रेल ओवरब्रिज की जद में आने वाले भवनों और संपत्तियों का ध्वस्तीकरण भी होगा। इस पर 9.86 करोड़ खर्च होंगे। मुआवजे के तौर पर 10.36 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।

रास्ते में स्थित यूटिलिटी की शिफ्टिंग पर 4.37 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। पुल के पहुंच मार्ग आदि पर 119.04 करोड़ की धनराशि खर्च होगी। शासन से परियोजना की स्वीकृति मिलने के बाद सेतु निगम की ओर से आगे की कवायद शुरू कर दी गई है।

बदली पुल की डिजाइन और चौड़ाई
सेतु निगम के पीओ आरएस राय ने बताया कि पिछले दिनों सेतु निगम की ओर से यहां फोरलेन के रेल ओवरब्रिज का प्रस्ताव तैयार किया गया था। साथ ही ये वाई आकार का था। फोरलेन की पूरी चौड़ाई लेने पर रसड़ा-नगरा मार्ग पर कई मकान भी इसकी चपेट में आ रहे थे। इससे इन मकानों को तोड़ना होता और शासन को अच्छा-खासा मुआवजा भी देने पड़ता। इस कारण पुल की डिजाइन में थोड़ा बदलाव किया गया है। अब इसे टी आकार में बनाया जाएगा। 

आमजन की राह आसान होगी
ओवरब्रिज बन जाने से आमजन की राह आसान होगी। गाजीपुर-तुर्तीपार स्टेट हाईवे 108 पर गाजीपुर के कासिमाबाद से रसड़ा और रसड़ा से नगरा तक के हिस्से को फोरलेन किया जा रहा है। दोनों प्रोजेक्ट पर काम तेजी से हो रहा है। इसके अलावा फेफना-मऊ नेशनल हाईवे 128 बी को भी फोरलेन करने की स्वीकृति हो चुकी है। एनएचएआई की ओर से इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। ऐसे में क्राॅसिंग पर रेल ओवरब्रिज बनने से आवागमन और सुगम होगा।

रसड़ा-नगरा मार्ग स्थित समपार संख्या 15-टी स्पेशल पर रेल ओवरब्रिज के लिए स्वीकृति मिल गई है। विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी कर टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी जाएगी और काम शुरू कराया जाएगा। - आरएस राय, पीओ, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed