सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Notice Issued to DM for Non-Payment of House Compensation

Ballia News: मकान का मुआवजा नहीं देने पर डीएम को नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Notice Issued to DM for Non-Payment of House Compensation
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना में ध्वस्त मकान के मुआवजे के लंबित भुगतान के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम बलिया को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस अनुसूचित जाति की महिला शिव कुमारी देवी की शिकायत के आधार पर भेजा गया है।
Trending Videos

आयोग में 19 मार्च को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ग्राम सुकरौली तहसील बैरिया निवासी शिव कुमारी देवी का मकान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना के तहत ध्वस्त कर दिया गया, लेकिन अब तक 5.30 लाख का मुआवजा भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग ने जांच शुरू करने का निर्णय लिया है। आयोग ने जिलाधिकारी से 15 दिनों के भीतर इस मामले में की गई कार्रवाई और सभी तथ्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। नोटिस का जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो आयोग संबंधित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी कर सकता है। इस मामले में डीएम एमपी सिंह ने बताया कि ग्रीनफील्ड से जुड़े हुए सभी उचित भुगतान किया जा रहा है अगर कोई भुगतान नहीं हुआ है तो उसका होगा। नोटिस का जवाब संबंधित को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed