सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Medical Bypass Corridor to be Built at a Cost of 35.23 Crore Ambulances Will No Longer Get Stuck in Traffic Jams

Ballia News: 35.23 करोड़ से बनेगा मेडिकल बाईपास कॉरिडोर, जाम में नहीं फंसेगी एंबुलेंस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Medical Bypass Corridor to be Built at a Cost of 35.23 Crore Ambulances Will No Longer Get Stuck in Traffic Jams
विज्ञापन
बलिया। जिले में मेडिकल कालेज पहले से प्रस्तावित है। ऐसे में पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य की योजना धरातल पर दिखने लगी है। इसके लिए शासन ने मेडिकल बाईपास काॅरिडोर की स्वीकृति प्रदान करते हुए धनराशि जारी कर दी है। इसका निर्माण 35.23 करोड़ रुपये से होगा। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन से 1.73 करोड़ की धनराशि जारी हो गई है। इससे शहर के साथ ही एंबुलेंस को भी जाम से निजात मिलेगी। यह बाईपास सीधे एनएच-31 व ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के सर्विस लेन में जाकर जुड़ेगा।
Trending Videos

शासन ने जिले में मेडिकल कालेज की घोषणा पहले ही किया है। लगभग 1.50 किमी तक बनने वाले मेडिकल कारिडोर दो लेन का हागा। इसमें एक पुलिया का भी निर्माण किया जाएगा। एनएच-31 माल्देपुर मोड़ से हैबतपुर होते हुए जिला महिला अस्पताल तक मार्ग (मेडिकल बाईपास कॉरिडोर) का निर्माण के साथ चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य होगा। सदर विधायक व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह माह पहले ही बाईपास का प्रस्ताव बनाकर तैयार कराया था। बाईपास मार्ग के बनने के बाद माल्देपुर से शहर की तरफ आने व जाने वाले वाहनों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed