सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tehsil surrounded for issuing caste certificate

Ballia News: जाति प्रमाण पत्र जारी करने को किया तहसील का घेराव

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tehsil surrounded for issuing caste certificate
बांसडीह तहसील परिसर में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर एसडीएम को पत्रक सौंपते ऑल गो
विज्ञापन
बांसडीह। गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र सुगमता पूर्वक जारी करने की मांग को लेकर घेरा-डालो, डेरा-डालो आंदोलन के तहत सोमवार को बांसडीह तहसील का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। जुलूस बाबा साहेब डा़ॅ भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर गोंडऊ नाच के साथ निकला।
Trending Videos

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार द्वारा राष्ट्रपतीय राजपत्र, प्रमुख सचिव के शासनादेश द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की घोर अवमानना की जा रही है। तहसीलदार द्वारा गोंड जनजाति छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। गोंड जानजाति प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर तहसीलदार द्वारा बार-बार आवेदन निरस्त कर दिया जा रहा है। गोंड छात्र नौजवानों का उत्पीड़न चरम पर है। जाति प्रमाण पत्र के अभाव में गोंड छात्र नौजवान छात्रवृति सरकारी नौकरियों के फार्म भरने से वंचित हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शाह व संरक्षक अरविंद गोंडवाना ने संयुक्त रूप से कहा कि राजपत्र संविधान शासनादेश के अनुपालन कराने, गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होने तक गोंडवाना का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान आदित्य प्रताप सिंह योगी, वीरेन्द्र यादव, प्रभात मौर्य, अमित यादव गोलू, भोला वर्मा, गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता शिव शंकर गोंड ने भी समर्थन देते हुए सभा को संबोधित किया।
तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड, लल्लन गोंड, विनय गोंड, तारकेश्वर गोंड, रवि गोंड, विजेन्द्र गोंड, विशाल गोंड, छट्ठू गोंड, संजय गोंड, राजा गोंड, बिट्टू गोंड, विक्रम गोंड, टिंकू गोंड, गौतम गोंड, प्रिंस गोंड, बीरबल गोंड ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक अरविन्द गोंडवाना तथा संचालन ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के अध्यक्ष मनोज शाह ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक श्री मुरली मनोहर टाऊन स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed