{"_id":"69f4f56ff9a1e31c3702f6d4","slug":"girlfriend-sits-at-boyfriends-door-insisting-on-marriage-ballia-news-c-190-1-bal1001-163031-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका, शादी की जिद पर अड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। क्षेत्र के नवाबगंज गांव में एक युवती बीते दो दिनों से अपने प्रेमी के दरवाजे पर डेरा जमाए है। वह प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी है।
युवती का आरोप है कि नवाबगंज निवासी युवक के साथ उसका पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस दौरान युवक ने उसे शादी का भरोसा दिया था, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रहा है। युवती के अनुसार वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित है और अब सिर्फ शादी के फैसले के साथ ही यहां से वापस जाएगी। यह पहली बार नहीं है जब यह मामला प्रेमी के चौखट तक पहुंचा हो। तीन महीने पहले युवती पहली बार प्रेमी के घर पहुंची थी, लेकिन उसे देखते ही प्रेमी घर छोड़कर भाग निकला था।
कुछ समय बाद वह दोबारा पहुंची, लेकिन तब परिजनों ने समझा-बुझाकर उसे वापस घर भेज दिया था। बुधवार को युवती फिर से प्रेमी के दरवाजे पर जा बैठी। गांव वालों के काफी समझाने के बाद भी वह टस से मस नहीं हो रही है। युवती के इस कदम और प्रेमी की बेरुखी को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला अब पुलिस की जानकारी में भी पहुंच चुका है। थानाध्यक्ष नगरा संजय मिश्रा ने बताया कि फिलहाल पुलिस शांति व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। जैसे ही किसी भी पक्ष से औपचारिक तहरीर प्राप्त होती है, नियमों के अनुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos