{"_id":"69f4c0124d04fce17a08ffa9","slug":"groom-died-after-coming-into-contact-with-live-wire-wedding-four-days-away-in-ballia-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे की मौत से पसरा मातम: पल भर में चीख-पुकार में बदल गईं दो परिवारों की खुशियां, चार दिन बाद होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे की मौत से पसरा मातम: पल भर में चीख-पुकार में बदल गईं दो परिवारों की खुशियां, चार दिन बाद होनी थी शादी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 01 May 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: बलिया जिले में दूल्हे की मौत से दो परिवारों की खुशियां मातम में पसर गईं। 29 अप्रैल को ही संपन्न तिलक समारोह हुआ था और पांच मई को बरात जानी थी, लेकिन करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के चकिया (बाल पर) गांव में घर में शादी की खुशियां पल भर में गम में तब्दील हो गईं। टेबल पंखा की चपेट में आने से रवि पासवान (26) की मौत हो गई। रवि पांच मई को दूल्हा बनने वाला था, 29 अप्रैल को उसका तिलक समारोह संपन्न हुआ था। घटना ने दोनों परिवारों को झकझोर कर रख दिया।
Trending Videos
कैसे हुआ हादसा
रवि पासवान (26) बृहस्पतिवार की शाम घर के कमरे में टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान अचानक पंखे में करंट उतर आया। रवि इसकी चपेट में आकर वहीं गिर पड़ा। घर के एक बच्चे ने जब उसे बेसुध पड़ा देखा तो शोर मचाया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि पासवान की मौत से दो परिवारों और पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक अभी 29 अप्रैल को ही संपन्न हुआ था। उसकी बरात पांच मई को बांसडीह थाना क्षेत्र के केवरा गांव में लल्लू पासवान के घर जाने वाली थी। तीन भाइयों में सबसे बड़े रवि ने चार महीने पहले ही अपनी मेहनत से नया घर बनवाया था। वह गुड़गांव की निजी कंपनी में कार्यरत था।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: पांच साल की छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर बुलाया, की गंदी हरकत; आरोपी प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
पूर्व प्रधान अरुण सिंह ने बताया कि घर पर शादी की वजह से सभी रिश्तेदार जुटे हुए थे। पल भर में हंसी-खुशी का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही वधू पक्ष के घर भी मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव का हर शख्स इस अनहोनी से स्तब्ध है।
