{"_id":"69f4f013e2fa63cad90ede43","slug":"headmaster-arrested-for-molesting-student-ballia-news-c-190-1-ana1001-163035-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छात्रा से छेड़खानी के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा से छेड़खानी मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक फैजुल्ला अंसारी, निवासी बढ़्ढा कस्बा सिकंदरपुर को हिरासत में लेकर चालान दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने एक दिन पहले ही आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लिया था।
पीड़ित बालिका की मां के अनुसार 28 अप्रैल को विद्यालय में पढ़ने वाली करीब पांच वर्षीय छात्रा को प्रधानाध्यापक ने चॉकलेट देने के बहाने शौचालय के पास बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। किसी तरह छात्रा वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। पीड़िता की मां का दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप है कि आरोपी शिक्षक का व्यवहार पहले से संदिग्ध रहा है। विद्यालय में अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की घटनाओं की चर्चा रही, लेकिन अब तक किसी ने शिकायत नहीं की थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बालिका का शुक्रवार सीएचसी सिकंदरपुर में मेडिकल परीक्षण कराया गया। साथ ही न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
Trending Videos