सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   If the doctors are not arrested within 48 hours, Ballia will be closed.

Ballia News: 48 घंटे में चिकित्सकों की गिरफ्तारी न हुई तो बलिया बंद करेंगे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
If the doctors are not arrested within 48 hours, Ballia will be closed.
अपूर्वा अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमओ से वार्ता करते परिजन।संवाद
विज्ञापन
बलिया। अपूर्वा अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के दौरान अनीश राय की मौत मामले में अस्पताल को सील न करने व गिरफ्तारी न होने से परिजनों में नाराजगी है। मृतक के परिजन मंगलवार को सीएमओ डॉक्टर आनंद सिंह से मिलकर अस्पताल को सील न करने के बारे में पूछा। सीएमओ ने मरीज भर्ती होने की बात कही। इस पर परिजनों ने अगले दो दिन में अस्पताल सील न होने पर बलिया बंद करने की चेतावनी दी।
Trending Videos

चाचा संजय राय ने कहा कि राजनीतिक दबाव के कारण अब तक अस्पताल को सील नहीं किया गया। जबकि 12 घंटे बाद सील करने का आश्वासन दिया गया था। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छेड़छाड़ होेने की आंशका है। अस्पताल व कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा समझौते का दबाव आ रहा है। अस्पताल की तरफ से अपना नाम हटाकर डॉक्टर रोहन गुप्ता का नाम देने के लिए दबाव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता ने अवनीश सिंह नंदन ने कहा कि अगर दोषी चिकित्सकों व अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो बलिया बंद कर जनता सड़क पर उतरेगी। उन्होंने सीएमओ से अगले 48 घंटे में अस्पताल सील करने की मांग की। इस दौरान राहुल राय, अभिषेक राय, हैप्पी राय, अभिवन सिंह, ज्ञानी सिंह, मनीष तिवारी आदि रहे।


डाक्टरों पर दर्ज प्राथमिकी से हत्या की धारा हटाने की मांग
बलिया। अपूर्वा अस्पताल में महिला की मौत मामले में अस्पताल की संचालिका सहित पांच डाॅक्टरों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने पर चिकित्सक संगठनों में नाराजगी है। मंगलवार को मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त पदाधिकारियों ने सीआरओ व एसपी ओमवीर सिंह को पत्रक सौंपा। इसमें कहा कि कोई भी डाक्टर इलाज के दौरान मरीज की हत्या नहीं करना चाहता है। बिना किसी मेडिकल जांच या पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चिकित्सकों पर हत्या की धारा लगाना व ओटी सील करना गलत है।
सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों (जैकब मैथ्यू बनाम पंजाब राज्य) का उल्लंघन है। पदाधिकारियों ने चिकित्सकों पर से हत्या की धारा हटाने व ओटी खोलने की मांग की। अन्यथा चिकित्सक और निजी अस्पताल अपनी सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे। इसके पूर्व दोनों संगठन के पदाधिकारियों की बैठक नर्सिगहोम एसोसिएशन के कार्यालय पर हुई। पदाधिकारियों ने मृत मरीज के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर डॉॅ. ददन राय, डॉॅॅ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. जीतेन्द्र सिंह, डॉ. एके गुप्ता, अध्यक्ष डॉ. राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed