सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   youth lost his life when Nilgai collided with tempo

Ballia News: टेंपो से टकराई नीलगाय युवक की चली गई जान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
youth lost his life when Nilgai  collided with tempo
खेजुरी थाना क्षेत्र के गोरवड़ा गांव में बुधवार की शाम विद्युत तार जोड़ने के दौरान मृतक संविदा व
विज्ञापन
नरहीं। गोविंदपुर पेट्रोल पंप के समीप टेंपो से नीलगाय टकरा गई। हादसे में टेंपो में सवार शिवम पटेल (20) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। नरहीं थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिवम पटेल (20) पुत्र कमलेश पटेल निवासी पाह सैयद राजा थाना जमानियां जिला गाजीपुर नरहीं थाना क्षेत्र के कोठियां सेंदुरिया गांव निवासी अपने मौसा कृपाशंकर पटेल के यहां रह रहा था।
Trending Videos

तीन महीने से भरौली गोलंबर के पास मोटरसाइकिल बनाने की दुकान पर बाइक बनाने का काम सीख रहा था। बुधवार की शाम सुरही टेंपो से जा रहा था। शाम सात बजे टेंपो जैसे ही गोविंदपुर पेट्रोल पंप से आगे बढ़ा कि अचानक नीलगाय टकरा गई। इससे टेंपो पलट गया। शिवम पटेल की दब कर मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस ने अपने वाहन से शव को सीएचसी पहुंचाया, जहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। युवक के पिता कमलेश पटेल जोधपुर राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
घटना की जानकारी के बाद घर के लिए रवाना हो गए। शिवम पटेल दो साल से अपने मौसा के घर पर ही रह रहा था।
पिछले तीन महीने से भरौली में मोटरसाइकिल बनाने का काम सीख रहा था। अभी शादी नहीं हुई थी। छोटा भाई सत्यम (11) घर पर ही पढ़ाई करता है। मां रिंकू देवी का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed