{"_id":"69c6142c0b212510660cd972","slug":"elderly-man-murdered-in-dispute-over-breaking-maize-plant-in-ballia-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में वृद्ध की हत्या: मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों ने दी थी धमकी; पूछताछ कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में वृद्ध की हत्या: मामूली बात को लेकर हुआ था विवाद, आरोपियों ने दी थी धमकी; पूछताछ कर रही पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: बलिया जिले में एक वृद्ध की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि मक्के का पौधा तोड़ने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मामले की जानकारी देते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलिया जिले में मक्का का पौधा तोड़ने के विवाद को लेकर कस्बा निवासी श्रीराम पांडेय की हत्या का मामला आया है। घर के पास शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर कस्बे में तनाव व्याप्त है। सुरक्षा को लेकर तीन थाने की फोर्स मौके पर मुस्तैद है।
Trending Videos
क्या है पूरा मामला
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पीआरवी को सूचना मिली कि श्रीराम पांडेय (60 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 02 मृत अवस्था में घर के पास पड़े हुए है। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पता चला कि श्रीराम अकेले घर पर रहते थे, इनका बेटा गुजरात में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP Crime: प्रेम विवाह कर नाम बदला, फिर नकाब पहनने का बनाने लगा दबाव, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
पट्टीदार व रिश्तेदारों द्वारा बताया गया कि श्रीराम के ही गांव के भृगुनाथ सिंह, मारकंडे सिंह व ओम प्रकाश सिंह से मक्का तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था, इसी बात को लेकर उन्हें धमकी दी गई थी।
मौके पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर, क्षेत्राधिकारी फहीम कुरैसी फोर्स के साथ मौके पर मौजूद हैं।