{"_id":"69c594a501ec0962410d92d5","slug":"consignment-of-360-cylinders-arrived-after-4-days-more-than-1200-people-came-to-get-the-slips-cut-ballia-news-c-190-1-bal1002-160391-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 4 दिन बाद 360 सिलिंडरों की पहुंची खेप पर्ची कटवाने पहुंचे 1200 से ज्यादा लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 4 दिन बाद 360 सिलिंडरों की पहुंची खेप पर्ची कटवाने पहुंचे 1200 से ज्यादा लोग
विज्ञापन
बैरिया में गैस एजेंसी के कार्यालय में लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बांसडीह। क्षेत्र में लगातार गहराते गैस संकट के बीच चार दिन बार बृहस्पतिवार को एजेंसी पर 360 गैस सिलिंडरों की खेप पहुंची लेकिन इसके उलट एजेंसी कार्यालय पर पर्ची कटवाने के लिए 1200 से ज्यादा की भीड़ उमड़ पड़ी।
हालात इतने बिगड़ गए कि भीड़ को नियंत्रित करना एजेंसी कर्मियों के लिए मुश्किल हो गया। यह देख एजेंसी का एक कर्मचारी सीधे कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
उसने कहा साहब! भीड़ बहुत ज्यादा है, सिलिंडर की सिर्फ एक गाड़ी आई है, कैसे संभालेंगे। कर्मी की हालत देखकर मौजूद लोग भी भावुक हो गए।
पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लाइन लगा कर पर्ची कटवा और वितरण करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस आपूर्ति को नियमित नहीं किया गया, तो हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
बांसडीज कोतवाली के प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गैस एजेंसी का एक कर्मचारी कोतवाली पर पुलिस सहायत के लिए आया था।
एजेंसी पर भीड़ ज्यादा होने से वितरण व्यवस्था बेपटरी होने की आशंका और हालात संभालने के लिए दो आरक्षियों सहित स्वयं पहुंचकर वितरण कराया गया। लोगों को कतार में लगवाकर पर्ची कटवाते हुए सिलिंडर का वितरण कराया गया।
Trending Videos