{"_id":"69c66e360d9c4042ef0679ab","slug":"video-mother-is-child-first-guru-future-flourishes-through-proper-guidance-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"मां बच्चों की पहली गुरु, सही मार्गदर्शन से संवरता है भविष्य; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बच्चों की पहली गुरु, सही मार्गदर्शन से संवरता है भविष्य; VIDEO
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को सेंट जोंस काॅवेंट स्कूल नगरा में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें इस बात पर चर्चा की गई कि मां अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए क्या करें, उन्हें पढ़ाई के लिए कैसे प्रेरित करें और मोबाइल फोन का उपयोग पढ़ाई व उपयोगी कार्यों के लिए किस तरह कराया जाए।
संवाद में वक्ताओं ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है। यदि मां बच्चों की पढ़ाई पर नियमित ध्यान दे और घर में सकारात्मक माहौल बनाए तो बच्चे पढ़ाई के प्रति स्वतः ही प्रेरित होते हैं। महिलाओं को बताया गया कि बच्चों को मोबाइल फोन से पूरी तरह दूर रखने के बजाय उसका सही और सीमित उपयोग सिखाना जरूरी है। मोबाइल के माध्यम से शैक्षिक वीडियो, ऑनलाइन पढ़ाई और ज्ञानवर्धक सामग्री का उपयोग कर बच्चों को नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।संवाद में मनी तिवारी, रश्मिता पात्रा, वंदना सिंह, कंचन शुक्ला, रेखा पांडेय, रीति सिंह, आयुषी सिंह, अल्का सिंह,, रीना पांडेय, जान्हवी गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। अंत में महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगी और मोबाइल का उपयोग पढ़ाई व ज्ञानवर्धन के लिए ही कराएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।