फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Intelligence agencies on alert amidst protests and demonstrations.

Ballia News: धरना-प्रदर्शन के बीच खुफिया एजेंसियां अलर्ट

Thu, 23 Jul 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Intelligence agencies on alert amidst protests and demonstrations.
बलिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों से जिले में भी राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार की देर शाम सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर तथा टीडी कॉलेज चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन



प्रदर्शनों को देखते हुए खुफिया एजेंसियों ने जिले में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर निगरानी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे संदेशों और संभावित विरोध कार्यक्रमों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस लाइन कंट्रोल रूम से पूरे शहर पर नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ गुजरने वाली ट्रेनों व स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग कर रही है। कंट्रोल रूम से सीसी कैमरे से सभी स्टेशनों की गतिविधि की निगरानी कर रही है। इस बाबत एएसपी दक्षिणी संजय वर्मा ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस एवं खुफिया तंत्र पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed