{"_id":"69bc5f569b0c1845820de631","slug":"late-night-shopping-in-chowk-vijay-cinema-road-meena-bazaar-ballia-news-c-190-1-ana1001-159878-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चौक, विजय सिनेमा रोड, मीना बाजार में देर रात तक खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चौक, विजय सिनेमा रोड, मीना बाजार में देर रात तक खरीदारी
विज्ञापन
ईद पर्व के लिए नगर के विशुनीपुर में टोपी की खरीदारी करते लोग।संवाद
विज्ञापन
बलिया। ईद को लेकर बाजार में रौनक दिखाई दे रही है। लोगों ने देर रात तक खरीदारी की। कुर्ता- पायजामा के साथ ही नमाज के लिए तुर्की, अफगानी टोपियों के साथ ही इत्र की मांग बढ़ी है। वहीं महिलाएं व युवतियां अनारकली सूट, कढ़ाई वाली कुर्ती सेट ज्यादा पसंद कर रही है।
शहर के चौक, विजय सिनेमा रोड़, मीना बाजार क्षेत्र में सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ बढ़ने से बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। कपड़े, जूते और खाने-पीने की चीजों के अलावा सजावट के सामानों की खरीदारी किया। ईद को लेकर सिकंदरपुर, सुखपुरा, बांसडीह, बैरिया, रसड़ा, नगरा, बेल्थरारोड बाजार में स्थायी दुकानों के साथ ही पटरी दुकानदारों के यहां भी खरीदारों की भीड़ रही।
चौक के मोनालिसा की ऊर्वशी ने बताया कि बाजार में महिलाओं के लिए अनारकली सूट, कढ़ाई वाली कुर्ती सेट, जिमी चू कपड़ों से बने सूट उपलब्ध हैं। जो खूब पसंद आ रहे हैं।
इनकी कीमत 500 रुपये से 3500 रुपये तक हैं। वहीं, कला जोन के कपड़ा कारोबारी मुन्ना जायसवाल ने बताया कि बाजार में युवाओं के लिए कुर्ता-पायजादा, पठानी सूट के साथ जींस-शर्ट की विभिन्न वेरायटी उपलब्ध है। ईद के लिए ग्राहकों को चिकन का सफेद कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा ही खरीद रहे हैं। अधिकतर लोग सितारावाला, लखनवी चिकन कुर्ते की भी अधिक मांग है।
टेरीकॉट और कॉटन के कुर्ते भी खरीदे जा रहे हैं। बाजार में 300 से 1200 तक के कुर्ते उपलब्ध हैं। शोरूम में हाथ की बारीक कढ़ाई वाले डिजाइनर कुर्तों की कीमत 2500 से लेकर 35,00 तक है।
Trending Videos