फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Legal hurdles cleared, construction of Roadways bus station accelerates; work had been slow for two years.Legal hurdles cleared, construction of Roadways bus station accelerates; work had been slow for two years.

Ballia News: कानूनी अड़चन दूर, रोडवेज बस स्टेशन का निर्माण तेज, दो साल से काम धीमा था

Sun, 09 Aug 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Legal hurdles cleared, construction of Roadways bus station accelerates; work had been slow for two years.Legal hurdles cleared, construction of Roadways bus station accelerates; work had been slow for two years.
नगर के निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन परिसर में शुरु हुआ पुन:निर्माण कार्य। संवाद
बलिया। जिले में अत्याधुनिक बस स्टेशन निर्माण में कानूनी अड़चन दूर हो गई है। हाईकोर्ट के गाइडलाइन के बाद अब काम में तेजी पकड़ने की उम्मीद है। दो साल से बस स्टेशन का निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन धीमा था। कानूनी अड़चन दूर हो गई है।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से हनुमान मंदिर के बगल से एक रास्ता का निर्माण पहले ही कर दिया गया है। न्यायिक अधिकारियों के आवास चूंकि पुरानी बस स्टेशन व एआरएम आॅफिस को लेकर अत्याधुनिक बस स्टेशन निर्माण की योजना परिवहन निगम की तरफ से बनाई गई थी। इसका डिजाइन भी फाइनल होने के बाद बजट भी जारी हो गया था।
विज्ञापन

बस स्टेशन व एआरएम आॅफिस के बीच से ही न्यायिक अधिकारियों का रास्ता उनके आवास तक जाता है। इससे डिजाइन के हिसाब से निर्माण कार्य में दिक्कत हो रही थी। इसका मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट के फैसले से बाधा अब दूर हो गई है। इससे अब परियोजना जल्द ही धरातल पर उतरने की उम्मीद जग गई है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की बहुप्रतीक्षित अत्याधुनिक बस अड्डे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालय के आवासीय परिसर से जुड़े मार्ग को परिवहन निगम के हस्तांतरण का मामला उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्णय के बाद सुलझ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी अड़चन दूर होने के बाद निर्माण एजेंसी को अब बिना किसी व्यवधान के कार्य पूरा करने का अवसर मिलेगा, जिससे परियोजना के समयबद्ध ढंग से पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed