सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Librarian posts will be filled in universities and colleges.

Ballia News: विवि, महाविद्यालयों में भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के पद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Librarian posts will be filled in universities and colleges.
विज्ञापन
सिकंदरपुर। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में लंबे समय से रिक्त चल रहे लाइब्रेरियन पदों को भरा जाएगा। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रमाशंकर राजभर द्वारा उठाए गए मुद्दे का राजभवन ने संज्ञान लिया है। उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
Trending Videos

सांसद ने 16 मार्च को इस संबंध में राजभवन को पत्र भेजकर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और संबद्ध संस्थानों में खाली पड़े लाइब्रेरियन पदों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। राजभवन सचिवालय द्वारा जारी निर्देश में प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कराई जाए। साथ ही पूर्व में इस विषय पर आयोजित बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। राजभवन ने अपने आदेश में विद्यार्थियों के हितों को सर्वोपरि बताते हुए कहा है कि लाइब्रेरियन जैसे अहम शैक्षणिक पदों का लंबे समय तक खाली रहना शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। ऐसे में इन पदों को जल्द भरना आवश्यक है, ताकि शिक्षण और अध्ययन व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। उधर, सांसद के मीडिया प्रभारी जितेश कुमार वर्मा ने कहा कि इस मांग पर कार्रवाई शुरू होने से उच्च शिक्षण संस्थानों में पुस्तकालय व्यवस्था सुदृढ़ होगी। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed