{"_id":"69f78300d89e8e02a209ed4e","slug":"married-womans-body-found-in-room-in-laws-fled-ballia-news-c-190-1-ana1001-163176-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: विवाहिता का कमरे में मिला शव, ससुराल वाले भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: विवाहिता का कमरे में मिला शव, ससुराल वाले भागे
विज्ञापन
हल्दी थाना क्षेत्र के कठही गांव निवासिनी मृतक डाेली यादव। फाइल फोटो, परिजन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के कठहीं गांव में रविवार को विवाहिता डोली 22 वर्ष का शव बेड पर चादर ओढ़ाया हुआ मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने कमरे की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। वहीं, ससुराल वाले घर छोड़ कर भाग गए है। विवाहिता के गले पर फंदे का निशान है।
रुद्रपुर गायघाट निवासी लक्ष्मण यादव की पुत्री डोली की शादी 29 नवंबर 2025 में कठही गांव निवासी सत्येंद्र यादव से हुई थी। रविवार को करीब ढाई बजे बजे मायके वालों को कहीं से सूचना मिली तो कठहीं स्थित सत्येन्द्र के घर पहुंचे तो कमरा खुला था, डाली बेड पर थी। ऊपर हुक में साड़ी का फंदा लटकता दिख रहा था। मायके वालों ने पति, सास-ससुर, ननद व जेठ पर बार दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने व हत्या का आरोप लगाया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजू राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मायके जाने से रोकने पर हुआ था विवाद
डोली यादव के जेठ पप्पू यादव की लड़की का मुंडन संस्कार एक मई को हुआ था। उस समय परिवार के सभी सदस्य जुटे थे। डोली की बुआ की लड़की की शादी भी एक मई को ही। डोली उस शादी में जाना चाहती थी। मुंडन संस्कार से लौटने के बाद परिजनों की अनुमति से वह तैयार भी हुई थी। इसी बीच किसी बात को लेकर पति ने वहां जाने से इन्कार कर दिया, इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद भी हुआ था।
Trending Videos