फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Married women will observe a waterless fast for the long life of their husbands.

Ballia News: पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी सुहागिनें

Thu, 29 Oct 2026 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Married women will observe a waterless fast for the long life of their husbands.
नगर के शहीद पार्क चौक में कारवा चौथ पर्व के लिए नारियल की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
बलिया। सुहागिनों के अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवा चौथ 29 अक्तूबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर निर्जला उपवास रखेंगी। त्योहार से एक दिन पूर्व बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

महिलाओं ने पूजा-पाठ के साथ सौंदर्य प्रसाधन के सामान की खरीदारी की। शहर के शहीद पार्क चौक, कासिम बाजार, स्टेशनरोड, सिनेमा रोड आदि बाजारों में खरीदारी को भीड़ लगी रही। गहने, साड़ी, चूड़ियां और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ रही। व्यस्त बाजारों में जगह-जगह लगे स्टॉलों पर महिलाएं मेहंदी लगवाती नजर आईं। ब्यूटी पार्लरों में भी सजने-संवरने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

महिलाएं इस त्योहार को लेकर खासी उत्साहित नजर आईं। लोगों ने पूजा के लिए कैलेंडर, मिट्टी और चीनी के करवे, छलनी, पूजन सामग्री, पकवान बनाने का सामान खरीदा। पौराणिक मान्यता के मुताबिक सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी। शाम को सोलह शृंगार कर भगवान गौरीशंकर का पूजन करेंगी। पूड़ी-पकवानों से भोग लगाएंगी और फिर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उपवास खोलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
करवा, दीपक व थाली का बिक रहा पैक
करवा चौथ के लिए बाजारों में करवा, दीपक, छलनी और थाली के पैक बाजार में बिक रहे हैं। इनकी मांग भी खूब है। सड़क किनारे लगी दुकानों और ठेलों पर यह पैक बिकते नजर आ रहे हैं। करीब 250 रुपये की कीमत में इनकी बिक्री हो रही है।

-----
रात 7.57 बजे चंद्रदेव का होगा दर्शन
ज्योतिषाचार्य डा. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात्रि 7:57 बजे जैसे ही गगन में अमृतमयी चंद्रदेव का प्राकट्य होगा। उसके बाद उत्सव अपनी पराकाष्ठा पर पहुंचेगा। सुहागिनें छलनी के माध्यम से सर्वप्रथम चंद्रदेव को अर्घ्य देकर उनके शीतल तेज को नमन करेंगी। इसके पश्चात उसी छलनी की ओट से जीवनसाथी के मुख का दर्शन कर उनके कर-कमलों से जल ग्रहण करेंगी और निर्जला व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed