सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   MLA Ketki Singh's leadership in the House is a symbol of women's leadership.

Ballia News: विधायक केतकी सिंह का सदन चलाना महिला नेतृत्व का प्रतीक

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA Ketki Singh's leadership in the House is a symbol of women's leadership.
विधानसभा में महिला शक्ति वंदन अधिनियम और नारी सशक्तिकरण विशेष सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के
विज्ञापन
घोघा। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बृहस्पतिवार को महिला शक्ति वंदन अधिनियम और नारी सशक्तीकरण विषय पर आयोजित विशेष सत्र के दौरान बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने सदन का संचालन किया। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर सदन की कार्यवाही संचालित करना जनपद के लिए गर्व और सम्मान का ऐतिहासिक क्षण बन गया है।
Trending Videos

क्षेत्र के महिलाओं ने केतकी सिंह को बधाई दी है। महिलाओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा जैसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मंच पर जनपद की किसी महिला विधायक का अध्यक्षीय आसन पर बैठना अपने आप में विशेष महत्व रखता है। महिला शक्ति वंदन अधिनियम और नारी सशक्तीकरण जैसे अहम विषय पर आयोजित इस विशेष सत्र में केतकी सिंह ने संसदीय परंपराओं और नियमों का पालन करते हुए सदन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया। उन्होंने अपने नेतृत्व कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांसडीह की जनता के लिए यह क्षण इसलिए भी विशेष रहा। क्षेत्र की पूनम गुप्ता, रंजना सिंह, सिंपी सिंह, रेखा सिंह, लालती राजभर, आरती सिंह ने विधायक केतकी सिंह को बधाई देते हुए कहा कि विधायक ने विधानसभा के सर्वोच्च दायित्वों में से एक का निर्वहन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। यह उपलब्धि केवल केतकी सिंह के राजनीतिक जीवन की सफलता ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास का भी प्रतीक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed