{"_id":"6a6f9d192ae97b0d0904732e","slug":"no-entry-for-heavy-vehicles-in-the-city-from-dawn-to-9-pm-ballia-news-c-190-1-ana1001-170069-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भोर से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भोर से रात 9 बजे तक शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर मंदिर व कांवड़ यात्रा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सोमवार को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
यातायात प्रभारी अनवर अली ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है, जबकि रविवार-सोमवार की रात में एक बजे से देर शाम नौ बजे तक शहर में भारी वाहन प्रवेश नहीं करेंगे और प्रतिदिन सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री लागू रहेगी।
दुबहड़-बैरिया, बांसडीह रोड, हनुमानगंज-सिकंदरपुर और अगरसंडा-गड़वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को संबंधित स्थानों पर रोककर वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। फेफना, नरही, सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा और गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) के रास्ते इन वाहनों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के भीतर भी 6 स्थानों पर रूट डायवर्ट रहेगा। मालगोदाम तिराहा से आने वाले वाहनों को सीधे दुबहड़-बलिया मार्ग की ओर भेजा जाएगा। चौक से सिनेमा रोड जाने वाले वाहन आर्य समाज रोड व नया चौक होकर निकलेंगे। वहीं बिचला घाट शनिचरी मंदिर, गुलाबी देवी इंटर कॉलेज और भृगु आश्रम क्षेत्र से आने वाले वाहनों को अस्पताल रोड, स्टेशन रोड और मुख्य मार्ग के जरिए फेफना-दुबहड़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने तथा अनावश्यक रूप से शहर के भीड़भाड़ वाले मार्गों पर प्रवेश न करने की अपील की है, ताकि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।