सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Nurse beaten in hospital, nurses stage protest, patients suffer due to 3-hour strike

Ballia News: अस्पताल में नर्स की पिटाई, नर्सों ने दिया धरना, 3 घंटे तक कार्य बहिष्कार से मरीज हुए परेशान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Nurse beaten in hospital, nurses stage protest, patients suffer due to 3-hour strike
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में रविवार को एक स्टाफ नर्स की पिटाई व दुर्व्यवहार से क्षुब्ध होकर सभी नर्सों ने कार्य बहिष्कार कर दिया सीएमएस कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गईं।

आरोपी पर कार्रवाई, गिरफ्तारी सहित अन्य मांग को लेकर हड़ताल किया। करीब तीन घंटे तक धरना दिया। सीएमओ के आश्वासन और आरोपी कौशल सिंह पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद धरना समाप्त किया। नर्सों के हड़ताल के कारण वार्डों में भर्ती मरीज व तीमारदार परेशान हो गए। समय से मरीजों का इंजेक्शन व ड्रीप न लगाने के कारण गंभीर मरीज परेशान रहे। तीमारदारों ने बताया कि आठ से अधिक मरीज छुट्टी करवा कर निजी अस्पताल में चल गए। मरीजों की परेशानी की जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. आनंद सिंह घरना स्थल पर पहुंच कर आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। मरीजों व तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में शनिवार की रात में अनुराधा पटेल डयूटी पर थीं। बच्चा वार्ड में ब्लड केंद्र में काम करने वाली एक कर्मचारी का बच्चा भर्ती था। उसे बाल रोग विशेषज्ञ चेक कर आवास पर चले गए थे। अनुराधा ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि पीएचसी पर तैनात वार्ड बॉय कौशल सिंह नशे की हालत में पहुंचा। चिकित्सक को बुलाकर बच्चे को दिखाने का दबाव बनाने लगा। नर्स ने बताया कि चिकित्सक चेकअप किया और चले गए हैं। इसपर आरोपी दुर्व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Trending Videos

नर्सों ने सुरक्षा, आरोपी कौशल सिंह की गिरफ्तारी और आरोपी की महिला मित्र को जिला अस्पताल से हटाने की मांग की। इस बाबत सीएमओ ने कहा कि अस्पताल में डयूटी पर तैनात नर्स ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने मारपीट की है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी किसी पीएचसी पर तैनात है, विभागीय कार्रवाई भी होगी। वहीं, सदर कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-------
सीएचसी पर तैनात, रहता है जिला अस्पताल में
सुखपुरा सीएचसी पर विवेक सिंह उर्फ कौशल सिंह वार्ड बॉय पद पर तैनात है। नर्सों ने बताया कि 10 किमी दूर डयूटी होने के बावजूद वह 24 घंटे जिला अस्पताल परिसर में रहता है। अस्पताल में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से उसकी मित्रता है। कभी वह पोस्टमार्टम हाउस तो कभी इमरजेंसी में मरीजों का इलाज करते हुए दिखाई देता है। सीएमओ से तमाम शिकायतों के बावजूद उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है। बिना डयूटी के ही पगार लेता है। यह सिर्फ अकेला कर्मचारी नहीं है। इसके जैसे कई कर्मचारी बिना डयूटी के पगार ले रहे हैं। इस पर सीएमओ डॉक्टर आनंद सिंह ने कहा कि पूर्व में लापरवाही पर कार्रवाई हुई थी, इसकी जानकारी मांगी गई है, आगे सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed