सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Omprakash Rajbhar said BJP left the hype of the partition of Uttar pradesh for divert attention from the failures like corona

सियासतः ओमप्रकाश राजभर बोले- नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए बीजेपी ने छोड़ा यूपी के बंटवारे का शिगूफा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
सार

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर इन दिनों भाजपा पर खासा हमलवार हैं। सोमवार को बलिया स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभी चुनाव में भाजपा को हराना ही उनका लक्ष्य है। 

Omprakash Rajbhar said BJP left the hype of the partition of Uttar pradesh  for divert attention from the failures like corona
ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बलिया पहुंचे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। कहा कि कोरोना और महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा ने यूपी के बंटवारे का शिगूफा छोड़ा है, जिससे लोगों का ध्यान अपनी नाकामियों से हटाया जा सके।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा  चुनाव में भाजपा को हराना ही एक मात्र उनका लक्ष्य है। उन्होंने ये बातें बलिया स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से कहीं। राजभर ने कहा कि बीजेपी डूबती नैया है, कौन इन पर सवार होने जा रहा है। जब वोट लेना होता है तो इनको पिछड़े- दलित याद आते हैं और जब सरकार बना लेते हैं तो उन्हें किनारे लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि बीजेपी अब बीजेपी नहीं रह गई। इसके तीन नाम हैं भारतीय झूठ पार्टी, भारतीय जुमला पार्टी और भारतीय जुगाड़ू पार्टी। यह हमेशा जुगाड़ पर ही चलते हैं। कहा कि देश और प्रदेश में गुजरातियों का कब्जा हो गया है। यूपी की राज्यपाल गुजराती, सीबीआई चीफ गुजराती, ईडी का चीफ गुजराती, आरबीआई का चीफ गुजराती, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री गुजराती हैं। लेकिन इस बार जनता भाजपा के जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है।

ओमप्रकाश राजभर को सुरेंद्र सिंह ने दिया जवाब

बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके जीवन में परिवार ही सब कुछ है वह भी भाजपा पर टिप्पणी कर रहा है। अगर भारतीय जनता पार्टी नहीं होती तो ओमप्रकाश राजभर राजनीति का विद्यार्थी ही बने रहते, विधायक व मंत्री कभी नहीं बनते। जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं हो और प्रदेश अध्यक्ष उसका बेटा हो कोषाध्यक्ष उसकी पत्नी हो वह भी भाजपा की बात कर रहा है और नैतिकता की बात कर रहा है।

अपनी शर्तों पर किसी से भी गठबंधन करेगी सुभासपा

वाराणसी के अजगरा विधानसभा के धरसौना में सुभासपा पार्टी नेताओं की एक बैठक हुई। सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने 14 जून को राष्ट्रीय कार्यालय से मिले निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि पार्टी आगामी आम चुनाव 2022 की तैयारी को लेकर प्रतिदिन बैठकों का कार्यक्रम चलाएगी।

शशिप्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को बताया कि ग्रास रूट से टॉप रूट तक का संगठन को और मजबूत बनाना है। एक बूथ पर 20 यूथ 05 बुद्धजीवी का वाला बूथ संगठन बनाना है  किसी दल से गठबंधन पर बताया कि सुभासपा अपने दम पर तैयारी करेगी। हमारी पार्टी के दरवाजे खुले है जो भी दल गठबंधन करना चाहता है। हम अपनी शर्तो पर बात आगे बढ़ाएंगे। अन्यथा अकेले भी हम लड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed