सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Omprakash should speak within limits: Sanatan Pandey

ओमप्रकाश दायरे में रह कर बात करें : सनातन पांडे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Omprakash should speak within limits: Sanatan Pandey
सनातन पांडेय, सांसद बलिया।
बलिया। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर से सपा में बड़ी टूट होने के संकेत दिए जाने के बयान पर बलिया सांसद सनातन पांडे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर को अपने दायरे में रहकर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब मजलूमों, किसानों, दलितों व भारत के संविधान व लोकतंत्र को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ेगी तो मैं तैयार हूं।
विज्ञापन

सपा में टूट और 20 से 25 सांसदों के समर्थन पर पलटवार करते हुए सांसद ने कहा कि देश के गरीबों और वंचित वर्ग की आवाज उठाने वाला कोई सांसद भाजपा के दबाव में नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि किसी को भाजपा के कृत्यों का विरोध करना है तो उसे अपने पद से इस्तीफा देकर जनता के बीच जाना चाहिए।
सांसद ने ओमप्रकाश राजभर और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने के लिए विभिन्न संस्थाओं और एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा की नीतियां गरीबों, मजदूरों, शोषितों और वंचितों के हितों के खिलाफ हैं।
सांसद सनातन पांडे ने कहा कि बलिया की पहचान हमेशा से बागी तेवर और संघर्ष की रही है। अंग्रेजों का विरोध सबसे पहले बलिया के बेटे मंगल पांडेय ने किया था।
देश की आजादी से पहले स्वतंत्र होने का गौरव महाराष्ट्र का सतारा, उत्तर प्रदेश का बलिया और बंगाल का मेदिनीपुर शामिल था। बलिया की भूमिका हमेशा अग्रणी रही है। यही कारण है कि बलिया को बागी बलिया कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed