सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Procession for the festival

Ballia News: महोत्सव के लिए निकाली शोभायात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Procession for the festival
नगरा कस्बा ​स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित रामजन्म महा महोत्सव कार्यक्रम के लिए निकाली गई
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत के पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर से मंगलवार को श्री रामजन्म महा महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने मंगलवार को शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में हाथी घोड़े तथा डीजे के साथ पीले वस्त्र धारण कर श्रद्धालुओं ने जयकारा लगाते हुए नगर भ्रमण किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा तथा ऊंट के साथ डीजे शामिल था।
Trending Videos

शोभायात्रा पुरानी दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न वार्डों एवं मुख्य मार्ग से होते हुए वार्ड नंबर 13 स्थित पोखरा परिसर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पोखरा से जल भरने के बाद पुन: मंदिर परिसर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर कलश स्थापना की। वालंटियर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगे थे। शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस बल मुस्तैद रही। शोभा यात्रा में डॉ. समरजीत सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निर्भय प्रकाश, सभासद संजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, उमेश पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed