सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Resolve to spread Buddha's message to all

Ballia News: बुद्ध के संदेश सभी तक पहुंचाने का संकल्प

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Resolve to spread Buddha's message to all
इन्द्रौली मलकौली स्थित बुद्ध विहार परिसर में तथागत भगवान बुद्ध की जयंती पर आयोजित गोष्ठी के दौर
विज्ञापन
विशुनपुरा। सम्राट अशोक क्लब की ओर से रविवार को इन्द्रौली मलकौली स्थित बुद्ध विहार परिसर में तथागत भगवान बुद्ध की जयंती के अवसर पर समारोह एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बुद्ध के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
Trending Videos

कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात बुद्ध वंदना की गई और धम्म ध्वज फहराकर शांति व सद्भाव का संदेश दिया गया। बुद्ध के विचार आज भी प्रासंगिक विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि भगवान बुद्ध का संदेश अहिंसा, करुणा और मानवता की नींव पर टिका है। आज जब विश्व हिंसा और असहिष्णुता के दौर से गुजर रहा है, तब बुद्ध के उपदेश ही समाज को सही दिशा दिखा सकते हैं। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं। संगोष्ठी में अन्य वक्ताओं ने भी बुद्ध के जीवन दर्शन और उनके सामाजिक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने जोर दिया कि समाज में शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना समय की मांग है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। राम निवास मौर्य, राधेश्याम मौर्य, महातम सिंह, अमरनाथ बौद्ध, लालबाबू और मनोज मौर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता स्वामीनाथ मौर्य ने की और संचालन दारा सिंह मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed