{"_id":"6a763b2ab69a5d19a70fae20","slug":"saryus-fury-four-houses-submerged-in-the-river-ballia-news-c-190-1-bal1001-170354-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू का कहर : चार मकान नदी में समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू का कहर : चार मकान नदी में समाए
विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के गोपालनगर टाड़ी गांव में की ओर कटान करती सरयू नदी की लहरें।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। उत्तरी दियरांचल में सरयू नदी के कारण कटान दायरा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात गोपाल नगर टाड़ी में चार लोगों के मकान सरयू नदी में समा गए।
कटान में चंद्रावती देवी पत्नी राजबली यादव, शिवकुमार यादव, उमाशंकर यादव और राजेंद्र यादव के मकान नदी में विलीन हो गए। खेत और घर उजड़ने से किसान मायूस हैं। गोपाल नगर टाड़ी के अलावा वशिष्ठ नगर, गोपाल नगर सिवान, शिवाल मठिया, चाई छपरा, अधिसिझुआ, गुमानी का डेरा और बकुलहा गांव के सामने भी सरयू तेजी से उपजाऊ जमीन को काट रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी बचाव कार्य नहीं हुआ तो कई और गांवों पर संकट गहरा सकता है।
प्रशासन ने कटान पीड़ितों के राहत एवं पुनर्वास की प्रक्रिया तेज कर दी है।
उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा की मौजूदगी में गोपाल नगर टाड़ी के 74 विस्थापित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। प्रत्येक परिवार को 10-10 किलो आटा और आलू के अलावा चना, लाई, सरसों का तेल, मसाला, नमक, चीनी, माचिस, मोमबत्ती तथा एक-एक तिरपाल उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही करीब 300 कटान पीड़ितों के लिए गोपाल नगर प्राथमिक विद्यालय परिसर में सामुदायिक भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से सुबह चावल, छोला और अचार तथा शाम को पूड़ी-सब्जी उपलब्ध कराई जा रही है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सभी प्रभावित परिवारों को निशुल्क भोजन दिया जा रहा है और जरूरतमंद शिविर में पहुंचकर इसका लाभ ले सकते हैं।
इधर, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने गोपाल नगर पहुंचकर कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीड़ितों को दवाएं वितरित कीं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि राहत शिविरों में बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों की हर आवश्यक समस्या का तत्काल समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।