{"_id":"6a763a605eea5fff1700e6e0","slug":"the-mla-used-to-undertake-the-kanwar-yatra-walking-105-kilometers-on-foot-ballia-news-c-20-1-vns1040-1497684-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कांवड़ यात्रा पर जाते थे विधायक, 105 किलोमीटर पैदल चलते थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कांवड़ यात्रा पर जाते थे विधायक, 105 किलोमीटर पैदल चलते थे
विज्ञापन
समर्थकों के साथ बाबा धाम रवाना होते रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदरपुर। रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से उनके साथ कांवड़ यात्रा करने वाले कांवड़िये दुखी हैं। विधायक हर साल सावन में कांवड़ियों के साथ देवघर जाते थे। वे सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते थे। यात्रा के दौरान वे नंगे पांव सबसे तेज चलते थे और सबका उत्साह बढ़ाते थे। पूर्व प्रधानाचार्य ईश्वर दयाल मिश्र ने बताया कि उनके साथ जाने का आनंद अलग था। वे पीछे रह गए कांवड़ियों का भी ख्याल रखते थे। सचिंद्र सिंह ने कहा कि इस साल सावन में उनकी कमी बहुत खलेगी। संवाद
--
पुलिस को करनी पड़ी ओवरब्रिज से नीचे उतरने की अपील
जिला मुख्यालय पर भी उमाशंकर सिंह के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही हजारों लोग जुटने लगे थे। चित्तू पांडेय चौराहा और स्टेशन रोड पर सुबह 10 बजे से समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सड़क के साथ ही ओवरब्रिज पर लोग खड़े हो गए। पुलिस ने कई बार लोगों से ओवरब्रिज से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन अंतिम दर्शन की चाह में लोग अपनी जगह से नहीं हटे। जैसे ही पार्थिव शरीर शहर में प्रवेश किया, लोगों ने पुष्पवर्षा कर विधायक को अंतिम प्रणाम किया। भीड़ के चलते प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
राष्ट्रीय दंगल के आयोजन पर संशय
फोटो
इंदरपुर। विधायक उमाशंकर सिंह के निधन का असर क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं पर भी पड़ सकता है। खनवर के खांकी बाबा स्थान पर हर साल होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती दंगल के आयोजन पर संशय है। यह दंगल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर होता था। विधायक उमाशंकर सिंह इस राष्ट्रीय स्तर के दंगल के मुख्य आयोजक थे। देशभर के नामी पहलवान हिस्सा लेते थे। अयोध्या के प्रसिद्ध पहलवान लाडी बाबा की कुश्ती आकर्षण का केंद्र होती थी। पहलवान देवनाथ यादव ने कहा कि विधायक का जाना कुश्ती जगत के लिए नुकसानदायक है। सर्वेश ने कहा कि पहलवानों की पीड़ा सुनने वाला चला गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विधायक उमाशंकर सिंह का 2025 का बयान सच, निधन पर चर्चा
इंदरपुर। विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। यह बयान उन्होंने 2025 के यूपी विधानसभा के सत्र में दिया था। बसपा विधायक ने सपा विधायक सुधाकर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम सब आज यहां हैं, पर अगले सत्र में कौन नहीं होगा, यह तय नहीं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अभिभावक की भूमिका में नजर आए मंत्री दिनेश प्रताप सिंह
फोटो
इंदरपुर। प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह शुक्रवार को अभिभावक की भूमिका में नजर आए। विधायक उमाशंकर सिंह के समधी होने के कारण उन्होंने दुख की इस घड़ी में पूरे परिवार को संभाला। मंत्री लखनऊ से पार्थिव शरीर लेकर बलिया आए। खनवर स्थित विधायक आवास पर पहुंचकर उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और अंतिम संस्कार तक हर कदम पर साथ रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विधायक का निधन स्तब्ध करने वाला : सनातन पांडेय
बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। सनातन पांडेय ने फेसबुक वॉल पर लिखा कि रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं स्तब्ध करने वाला है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें । शोकाकुल परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पार्टी के मजबूत स्तंभ थे उमाशंकर सिंह : विश्वनाथ पाल
फोटो
इंदरपुर। इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने खनवर पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि उमाशंकर सिंह पार्टी के मजबूत स्तम्भ थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उमाशंकर सिंह ने तमाम झंझावातों व उत्पीड़न के बाद भी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। वे एक वफादार सिपाही थे। पूरी बसपा इस संकट की घड़ी में विधायक के परिवार के साथ है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई...
फोटो
विधायक उमाशंकर सिंह के अत्यंत नजदीकी, उनकी निर्माण कंपनी में महत्वपूर्ण पद पर आसीन खनवर के ग्राम प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि हमारी तो दुनिया ही उजड़ गई। हम लोग साथ ही पढ़े भी थे। आज मैं जो कुछ भी हूं विधायक के वजह से ही हूं। वे हमारे गार्जियन भी थे। वे डांटते भी थे और प्यार भी करते थे।
-- -- -- -- -- -- --
गुरु का आदर करते थे उमाशंकर
फोटो
खनवर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक अक्षयलाल शर्मा ने रुंधे गले से बताया कि हमने उमाशंकर सिंह को जनता इंटर कॉलेज नगरा में हाईस्कूल तक पढ़ाया था। वह जब भी मिलते थे गुरु का सम्मान करते थे। पैर छूकर प्रणाम करते थे। उनका असमय ही इस दुनिया से चले जाना काफी पीड़ादायक है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
फफक पड़ीं महिलाएं
फोटो
इंदरपुर। विधायक उमाशंकर सिंह का अंतिम दर्शन करने पहुंची खनवर की सुरसती देवी , प्रभावती देवी सहित अन्य महिलाएं फफक पड़ीं। रोते हुए सुरसती देवी देवी ने कहा कि विधायक हमेशा सहयोग करते थे। अब अनाथ बना कर चले गए। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
इंदरपुर। रसड़ा के तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भाजपा नेताओं ने भी गहरा शोक व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र शुक्रवार को खनवर स्थित विधायक आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोकाकुल परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। इस अवसर पर उनके साथ कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी मौजूद रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में भाजपा के पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा नेता व दर्जा प्राप्त पूर्व राज्यमंत्री छट्ठू राम, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, शशि चौरसिया और जयप्रकाश जायसवाल शामिल थे। दूसरी तरफ, बलिया फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी उमाशंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।