सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sat on a protest sit-in with the body.

Ballia News: शव रखकर धरने पर बैठे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Sat on a protest sit-in with the body.
विज्ञापन
नरही। विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर संविदा पर कार्यरत लाइन मैन रवि प्रसाद 35 वर्ष की सोमवार को हाईटेंशन तार के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वाराणसी में पोस्टमार्टम होने के बाद मंगलवार की शाम छह बजे शव घर पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र कैथवली पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। नरही थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह परिजनों से मिले और उनकी मांग की जानकारी ली। लाइनमैन के बड़े भाई धर्मनाथ ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जाए। दोषी पर कार्रवाई हो और परिवार के सदस्य को नौकरी एवं मुआवजा दिया जाए। गांव व परिवार की 10 से 15 महिलाओं के साथ धरने पर बैठी पत्नी सुमन, पुत्र अंश सात वर्ष, प्रिया 10 वर्ष का रोते रोते हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed