सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   25 kVA transformer removed from the pole and taken away.

Ballia News: खंभे से उतार ले गए 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
25 kVA transformer removed from the pole and taken away.
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव स्थित भईसहीं डेरा में चोर 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर ही चुरा ले गए। करीब एक माह पहले ही इसका तेल चोरी हुआ था।
Trending Videos

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत भईसहीं डेरा से अखैनी जाने वाले मार्ग पर करीब चार वर्ष पूर्व विद्युत पोल लगाए गए थे। इन पोलों को उसरैना स्थित हाईटेंशन लाइन से जोड़ना था। विभाग ने उन खंभों पर तार तो नहीं खींचा पर महेश के डेरा के समीप 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जरूर स्थापित कर दिया। विद्युत आपूर्ति शुरू न होने के कारण ट्रांसफाॅर्मर बेकार पड़ा था। मंगलवार की सुबह राहगीरों की नजर जब खाली पोल पर पड़ी तो ट्रांसफाॅर्मर नहीं था। थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन इं. पंकज कुमार भारती ने बताया कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed