फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Sp not even win 27 seats in 2027 quips Om Prakash Rajbhar predicts split before Lok Sabha session

UP: '2027 में सपा 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी', ओमप्रकाश राजभर का तंज; कहा- लोकसभा सत्र से पहले होगी टूट

Sun, 12 Jul 2026 01:45 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 12 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

Ballia News: बलिया के रतसर में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए लोकसभा सत्र से पहले टूट की संभावना जताई। वहीं मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2029 तक कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा।

विज्ञापन
Sp not even win 27 seats in 2027 quips Om Prakash Rajbhar predicts split before Lok Sabha session
मंच पर नेताओं का हुआ सम्मान। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: बलिया के नगर पंचायत रतसर में शनिवार को एनडीए सरकार के बैनर तले आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि देश में एनडीए गठबंधन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और समाजवादी पार्टी व कांग्रेस अब दगे हुए कारतूस बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी, जबकि आगामी लोकसभा सत्र से पहले ही पार्टी में टूट हो जाएगी।

विज्ञापन


राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता दिन में भाजपा का विरोध करते हैं, जबकि रात में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने जाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष के इस दोहरे चरित्र को समझ चुकी है और अब उसके बहकावे में आने वाली नहीं है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार ने गरीबों के लिए शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन और प्रधानमंत्री आवास जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2029 तक देश और प्रदेश में कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा।

विज्ञापन

राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार ने गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज के उत्थान के लिए भी सरकार लगातार कार्य कर रही है और उन्हें विकास की योजनाओं का समान लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह के अनुरोध पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने नगर में स्टेडियम उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

कार्यक्रम के अंत में पूर्व मंत्री नारद राय एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अजय राजभर ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने की, जबकि संचालन सुनील सिंह ने किया। इस अवसर पर सुभासपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राजधारी सिंह, कौशलेंद्र गिरी, रुद्र प्रताप सिंह, विजय लक्ष्मी सिंह, रविंद्र राजभर, नित्यानंद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed