बलिया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के सफल आयोजन को लेकर नया सवेरा सेवा संस्थान की टीम की बुधवार को जीराबस्ती कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। शिविर की तैयारियों, रक्तदाताओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं। सचिव मंगलेश तिवारी ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं की सुविधा और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रक्तदान के दौरान एवं उसके बाद रक्तदाताओं के लिए कूलर, पंखा, जूस, ओआरएस, पीने का पानी एवं फलों की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी, ताकि रक्तदान करने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा न हो। कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है। 15 अगस्त को हनुमानगंज ब्लाक मुख्यालय पर सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर संदीप सिंह, पंकज यादव, गौरव सिंह (नन्हे), भानु सिंह, सरोज मिश्रा आदि मौजूद थे।