सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Supply Continues Despite Shutdown Lineman Electrocuted While Working on Pole in Ballia

UP: शटडाउन के बावजूद सप्लाई...खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, ग्रामीणों ने काटा बवाल; बिलख रहे थे बच्चे

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 26 Mar 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले में संविदा लाइनमैन की मौत के बाद हंगामे की सूचना मिलते ही खेजुरी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Supply Continues Despite Shutdown Lineman Electrocuted While Working on Pole in Ballia
खेजुरी थाना में नाराज लोगों ने रखी अपनी बात। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP News: बलिया के खेजुरी थाना क्षेत्र के गोरवड़ा गांव में बीती शाम सात बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ रहे संविदा लाइनमैन हृदय नारायण यादव (35) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया।

Trending Videos


हृदय नारायण यादव पुत्र जयराम यादव विद्युत उपकेंद्र रतसड़ पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत थे। बुधवार को गांव की सप्लाई बाधित होने की शिकायत ग्रामीणों ने निगम को दी। सूचना पर हृदय नारायण ने विद्युत आपूर्ति से संबंधित कार्य करने मौके पर पहुंचे और रतसर फीडर से विधिवत शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर लाइन जोड़ने का कार्य शुरू किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया हंगामा

इसी दौरान अचानक उपकेंद्र से किसी ने सप्लाई चालू कर दी, इससे वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी पूनम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे आर्यन (7) और सौम्या (6) हैं। 

बृहस्पतिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेजुरी थाने पहुंच गए और घटना को लेकर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और घटना से संबंधित लिखित शिकायत की। इसमें एसडीओ वीर बहादुर, अवर अभियंता रामपाल, फीडर पर तैनात रहे कर्मचारी अरविंद राजभर और एसएफ सत्यपाल सहित 5 लोगों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए। 

कार्रवाई की मांग

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि शटडाउन लेने के बावजूद लापरवाही से सप्लाई चालू कर दी गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने इसे अधिकारियों और कर्मचारियों की घोर लापरवाही बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा तथा मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। 

करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने परिजनों से बात कर विभागीय सहायता सहित बीमा की राशि यथाशीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर मौके पर तैनात रहे कर्मचारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed