सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Teachers Protest Mandatory TET, Send Letter to PM

Ballia News: टीईटी की अनिवार्यता का शिक्षकों ने किया विरोध, पीएम को भेजा पत्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Teachers Protest Mandatory TET, Send Letter to PM
विज्ञापन
इंदरपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 से 15 मार्च तक प्रस्तावित शिक्षक की पाती कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष आदि को पोस्ट कार्ड नगरा के उपडाकघर से भेजा।
Trending Videos

एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है। इसे हमें हर मोर्चे पर लड़ना होगा। इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं और साथ मिलकर हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार हैं। वक्ताओं ने एक स्वर में यह भी कहा कि आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए सर्वोच्च न्यायालय की ओर से टेट अनिवार्यता के लिए आदेश किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के विपरीत है। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप राही, राकेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed