सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tent Businessman Murder Case in ballia Accused Boasts Bullet Destined to Kill Me Has not Been Forged Yet

टेंट कारोबारी हत्याकांड: आरोपी बोला- मुझे मारने वाली कारतूस नहीं बनी, हाईकोर्ट से गुहार लगा रही पत्नी; पूछताछ

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 19 Mar 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया के चर्चित टेंट कारोबारी हत्याकांड में आरोपी अजीत चौबे का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दाैरान उसकी वीडियो वायरल हो रही है। दूसरी तरफ, पत्नी ने अपने पति के फर्जी एनकाउंटर कराए जाने की बात कही है।

Tent Businessman Murder Case in ballia Accused Boasts Bullet Destined to Kill Me Has not Been Forged Yet
अजीत चौबे का कराया गया मेडिकल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

UP Crime: हल्दी थाना क्षेत्र के चैनछपरा गांव की रहने वाली विभा चौबे ने अपने पति अजीत चौबे की सुरक्षा को लेकर उच्च न्यायालय में बीते बुधवार को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आशंका जताई है कि उसके पति का फर्जी एनकाउंटर कराया जा सकता है।

Trending Videos




वहीं दूसरी ओर 14 घंटे के लिए पुलिस रिमांड पर मेडिकल बनाने पहुंचे अभियुक्त अजीत चौबे ने कहा कि मुझे मारने वाली कारतूस अभी नहीं बनी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर ढाले पर 20 सितंबर 2025 की शाम दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में नई बस्ती नीरूपुर निवासी टेंट कारोबारी सुनील यादव को गोली लगने से मौत हो गई। सुनील के पिता शिवशंकर यादव की तहरीर पर अजीत चौबे, पंकज राय समेत पांच नामजद व चार अज्ञात पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 

पुलिस ने की कार्रवाई

अजीत चौबे के फरार रहने के कारण पुलिस ने उनको एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया। पुलिस के दबिश पर 27 फरवरी 2026 को सीजीएम कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया। पुलिस ने घटना में उपयुक्त हथियार बरामद करने के लिए रिमांड की मांग की थी। 

पत्नी विभा चौबे ने पति अजीत चौबे की सुरक्षा को लेकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस द्वारा फर्जी असलहा बरामद होने व फर्जी तरीके से एनकाउंटर की आशंका व्यक्त किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मऊ जेल से अभियुक्त अजीत चौबे को रिमांड पर लेकर पूछताछ किया उसके पश्चात उसके बताए स्थान नीरुपुर गांव के उत्तर स्थित ग्रीन फिल्ड के पास से हथियार बरामद किया। 

सीएचसी सोनवानी पर मेडिकल होने के बाद अजीत चौबे ने मीडिया को बयान देने के दौरान कहा कि अजीत चौबे को मारे वैसा कारतूस अभी नहीं बना है। इस दौरान उनके वकील भी साथ रहें। इस बाबत सीओ बैरिया मुहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि रिमांड अवधि अभी पूरा नहीं हुआ है, घटना की बाबत अन्य जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है, आगे जो होगा उसे बताया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed