सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Temperatures reached 40 degrees Celsius, 3.5 degrees higher than last year, and the intense sun and heatwave increased emergency patient numbers.

Ballia News: जिले के सात शिक्षक 19 अप्रैल को लखनऊ में होंगे सम्मानित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 40 degrees Celsius, 3.5 degrees higher than last year, and the intense sun and heatwave increased emergency patient numbers.
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में पांच या उससे अधिक छात्र चयन वाले विद्यालयों के शिक्षकों का सम्मान प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होगा। इसमें जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों से सात शिक्षकों के नाम शामिल हैं।
Trending Videos

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के सौजन्य से प्रतिवर्ष राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश में मनोविज्ञान शाला, प्रयागराज एवं परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के माध्यम से संपन्न कराई जाती है। इसमें शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 8 में पढ़ने वाले बच्चे प्रतिभाग करते हैं। इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों को उनके कक्षा 9 से 12 में अध्ययन के लिए प्रति माह रुपए एक हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा की जनपदीय नोडल राज्य शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय ने बताया कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्रों को आवेदन करने के लिए प्रेरित करने, परीक्षा की तैयारी कराने तथा प्रतिभाग कराने में प्रदेश के हजारों शिक्षकों का अभूतपूर्व सहयोग रहता है।
शिक्षकों को संबल प्रदान करने तथा उनके प्रयासों को प्रेरक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन, प्रयागराज इस छात्रवृत्ति परीक्षा में ऐसे विद्यालयों के शिक्षकों को 19 अप्रैल को सम्मानित करने जा रहा है। जिनके विद्यालय से पांच या पांच से अधिक छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा 2025-26 में चयन हुआ है। इस जनपद से सात शिक्षक सम्मान के लिए चयनित हुए है।

इनसेट-
चयनित शिक्षक
हरिशंकर प्रजापति, विनोद कुमार सिंह, आलोक रंजन, कृष्णा नंद पांडेय, मोहन प्रसाद, सुनील कुमार पांडेय, कमलेश कुमार खरवार शामिल हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed