सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves ransacked the house, stole jewellery and cash.

Ballia News: चोरों ने खंगाला घर, आभूषण-नकदी चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Thieves ransacked the house, stole jewellery and cash.
विज्ञापन
बांसडीह रोड। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण, अन्य सामान चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर प्राथमिक दर्ज की है।
Trending Videos

गृहस्वामी अशोक कुमार पांडेय के रिश्तेदार कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर निवासी रोहित चौबे ने बताया कि उनके रिश्तेदार घर पर नहीं हैं। वह पांच अप्रैल को दिल्ली इलाज कराने के लिए गए हैं। सुबह लोग टहल रहे थे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है और ताला टूटा है। यह देखकर काफी संख्या में लोग जुट गए। इसी बीच किसी ने घरवाले अशोक कुमार पांडेय को फोन से सूचना दी। सूचना के बाद उनके रिश्तेदार रोहित चौबे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मुख्य गेट का नमूना लिया। तीन कमरों में अलमारी टूट थी। हालांकि एक सोने की चेन पलंग के नीचे गिरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया कि घरवाले मकान का पंखा व अन्य उपकरण बंद कर पत्नी का इलाज कराने दिल्ली गए थे। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो सभी कमरे के पंखे चल रहे थे। उधर पुलिस ने आसपास के लगे सीसी टीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया है। उनके रिश्तेदार रोहित चौबे ने बताया कि लाखों रुपये के कैश भी चोरी हुए हैं। घर में तीन अलमारी व बक्सों को तोड़कर कीमती सामान चोरी हुए है। थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed